Skip to main content
बगहा रेलवे ओवर-ब्रिज को सुधारें, केवल एक अंडर पास होने से हज़ारों परेशान

बगहा रेलवे ओवर-ब्रिज को सुधारें, केवल एक अंडर पास होने से हज़ारों परेशान

61 signatures 39 to reach 100
S
Shiv k. signed
M
Mantu K. signed
A
Abulaish signed
S
Someone signed
J
Jawahar s. signed
P
Priya K. signed
A
Aditya signed
A
Apoorva signed
S
Shubhankar G. signed
A
Ajay K. signed
SK
Started by Shikhar Kumar 2 years, 8 months ago

हमारे प्रिय बगहा वासी,

जैसा कि आप जानते हैं कि बगहा -2 रेलवे ढाला के उपर एक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है जो बगहा पीडब्ल्यूडी का निरीक्षण भवन आई.बी.गेट से चलकर डुमवालिया तक है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है, इस पुल पर केवल एक अंडरपास है जो कि ढ़ाला के पास है, इसके अलावा इस पुल पर कोई अंडरपास नहीं है, जिसके वजह से रोड के इस पार से उस पार जाने का रास्ता 10 मीटर से बढ़ कर लगभग 1 किलोमीटर हो गया है। इसके वजह से सैंकड़ों छोटे दुकानदारों का बिजनेस धीमा पड़ गया है, जहाँ पहले सड़क के दोनो तरफ से लोग आया जाया करते थे।

आधी सदी से बसा एक बड़ा मार्केट टूट जाएगा जो कि बगहा-2 की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अब तक एक अहम भूमिका निभा रहा था। इस पुल का ये डिज़ाइन किन लोगों से चर्चा करने बाद पास कराया गया यह भी एक सोचने वाला विषय है क्यों कि हम जैसे आम लोगों को तो डिज़ाइन का कोई पता नहीं था।

बगहा-2 को दो हिस्सों में बाँट देने वाला ये ब्रिज हमारी सहूलियत बढ़ाने की बजाए बिल्कुल सर का दर्द बन गया है।

पहले ही हमारे पास बगहा- 2 में अच्छा बाज़ार नहीं था। अच्छी खरीदारी करने के लिए बगहा - 1 जाना पड़ता था जिसमे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे, अब वो समस्या इस एक किलोमीटर लंबी मार्केट के मरने से और गंभीर होती नज़र आ रही है। बगहा में लोगों की आमदनी या तो खेती से है, या दुकानदारी से। जिनके पास ज़मीन नहीं है, उनके उद्यम को ये ब्रिज बिल्कुल बर्बाद कर रहा है। बड़े शहरों में जहाँ रोड चौड़ी होती है, जहाँ अमूमन गाड़ियों की आवाजाही बहुत होती है वहाँ स्वयं लोग रोड पार नहीं करते, वहाँ बिना अंडरपास के पुल कुछ हद तक समझ आ सकता है लेकिन लगभग 20 फुट से भी कम चौड़ाई वाले रोड में इस तरह का बिना पाया वाला पुल बनाना बस पैसे बचाने की एक तरकीब है, जिससे जनता की समस्या को सुलझाने के बजाए बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सोचिये, बच्चे जो पैदल या सायकिल से स्कूल जाते हैं उनका क्या होगा? सड़क के किसी एक तरफ स्कूल होने के वजह से वे इस बिना अंडरपास के पुल को पार कर के तो जा नहीं पाएंगे तो अब उन्हें 1 किमी लंबा सफर तय कर के जाना पड़ेगा। हम पुल ज़रूर चाहते थे, पर ऐसा पुल जिससे समस्याएँ दूर हों, न कि इतनी बढ़ जाए कि सैकड़ों परिवारों की रोज़ी रोटी पर बात बन आए।

इसलिए हम आपसे विनम्र विनती करते हैं कि इस पुल को सुधारने एवँ कुछ अडरपास बनवाने के लिए आप इस जागरूकता अभियान में हमारा साथ दे। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमारा मकसद इस बन रहे पुल को बंद करवाना बिल्कुल नहीं है। हम बस इस ओवरब्रिज में अंडरपास जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुधार चाहते हैं, जिससे बगहा की आम जनता और बगहा के बाजार के उद्यमियों को थोड़ी राहत मिल सके।

इस ऑनलाइन पेटिशन पर दस्तख़त करें और एकजुटता का प्रदर्शन करें।

इस पेटिशन के माध्यम से हम मुख्यमंत्री बिहार, रेलवे मंत्रालय, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय

पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी (DM) तथा बगहा के सब-डिविजनल ऑफिसर (SDM) से अनुरोध करते हैं कि हमारी माँगों पर ध्यान दिया जाए, सभी प्रभावित लोगों को बुला कर उनकी माँगे सुनी जाए एवं एवं शीघ्र कोई सकारात्मक कार्रवाई की जाए।

Updates

November 20, 2023

I have finalized a formal letter detailing the design flaws and local economic impact for submission to the district magistrate office. We are currently coordinating with local business owners to gather documentation regarding the reduced traffic flow. Expect further updates once we receive a confirmation of receipt from the local authorities.

November 20, 2023

The growth of this petition has reached a level that allows us to secure a formal meeting with local PWD officials next week. I am currently compiling our design concerns into a technical brief to present during that discussion.

31 Comments

J
Jawahar sharma
2 years ago Featured

Jo bhi ho is breaz ko jald jald Paya ka nirman h sare logo ka bajar barbad ho gaya h

M
Manoj Kumar Singh
2 years ago Featured

Is railway overbridge se sabse jada paresani school ke bachho ko aur chote dukandaro ko hai

R
Ravi kumar
2 years ago Featured

बगहा में बहुत ही घटिया तरीके से ओवर ब्रिज का काम हुआ है वो भी पूरी तरह से पैक । और बेमतलब में लंबा खींचा गया है। इस वजह से दुकानदारी पूरी तरह डाउन हो गया है ।इसलिए इस काम को तुरंत रोक जाए

K
Kishan jaiswal
2 years ago Featured

Dukan nhi chal rha h roji khatam ho gya h aur dhul se mujhe bimari ho gya h doctor dhul se bimari bata rha h

A
Ajay Priyadarshi
2 years ago Featured

As we all residents of Bugha knows that there are 3 schools, SSB camp and thousands of people will suffer huge problem only due to wrong design of the ROB.

P
Prabhat
2 years ago Featured

हमारे इस छोटे से शहर में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन कभी कभी रेलवे फाटक पर भारी जाम भी हो जाता था। फिर इस शहर में RoB का निर्माण कार्य शुरू हुआ और सभी इस खुशी में थे क़ी बस कुछ दिन क़ी बात हैँ सब सही हो जाएगा। लेकिन जब यह पता हुआ क़ी यह RoB सिर्फ 6 पाया का होगा और ढाला के दोनों साइड करीब 700 मीटर के आस पास इस पार से उस पार जाना नामुनकिन हो जाएगा, इस छोटे से शहर में पहाड़ के समान समस्या खरी हो गई। भोली जनता इस आशा में थी क़ी ज्यादा समस्या नहीं होगा लेकिन जब 10 मीटर क़ी दुरी 1km तक क़ी हो गई तो सब्र टूटने लगा। हम सभी टूट चुके हैँ और थक चुके हैँ क्योंकि हमें अनंत काल के लिए कष्ट जो मिल गया।

S
Shiv kumar gupta
2 years ago

Bagaha aur mangalpur railway overbridge ke map me sudhar kre...

M
Mantu Kumar
2 years ago

Sudhar kiya jaye isko na insafi ho raha hai dukandaro ke sath jald se jald sudhar kiya jaye

Help this petition grow

Share it with friends to help reach 100 signatures.

Sign Petition

We never post to your account. Social sign-in is used only to verify your signature.

or sign with Email

Add a comment?

Your signature will be added via . Tell others why you're signing — it's optional.

By signing, you accept iPetitions Terms of Service and Privacy Policy.

Share Petition

Don't stop at signing, share the petition link with friends to multiply our impact

Copy link or share directly

Instagram
QR Code